बॉलिवुड सिंगर मोनाली ठाकर हाल ही में अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में थीं। उन्होंने स्विस-बेस्ड होटेलियर Maik Richter से शादी की है। उन्होंने शादी को 3 साल तक छिपाकर रखा। मोनाली ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी से जुड़े मजेदार खुलासे किए हैं। शादी से जुड़ा मजेदार किस्सा सिंगर मोनाली ठाकुर ने स्विस-बेस्ड मैक से भारत में ही शादी की थी। उन्होंने एक न्यूज पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में मोनाली ने खुलासा किया कि उनके पति को शादी के कुछ घंटे पहले भारत से बाहर भगा दिया गया था। वीजा की वजह से हुई थी दिक्कत मोनाली ने खुलासा किया कि उन्हें ये तक समझ नहीं आ रहा था कि शादी हो भी पाएगी या नहीं। मैक के पास वीजा नहीं था। होम मिनिस्ट्री और फॉरेन मिनिस्ट्री ने उन्हें वापस भेज दिया था। हालांकि वे समझ रहे थे कि यह गलती से ऐसा हुआ है। वे शादी खराब नहीं करना चाहते थे क्योंकि उनको पता था कि 2 घंटे बाद वीजा मिल जाएगा। स्नीकर्स में की थी शादी मोनाली का कहना था कि उनकी शादी पर तो फिल्म बननी चाहिए। बता दें कि मोनाली ने स्नीकर्स में शादी की थी और लास्ट मोमेंट पर खरीदकर सलवार सूट पहना था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UDifOS
via IFTTT
No comments:
Post a Comment