Wednesday, June 24, 2020

टूटे दांत वाली दीपिका पादुकोण को देख आपके चेहरे पर आ जाएगी स्माइल, देखें तस्वीर

बोरिंग दिनों को अच्छा बनाने का सबसे अच्छा तरीका है, पुरानी अच्छी यादों को ताजा करना। बॉलिवुड स्टार्स इस वक्त अपने घरों में वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में उनकी पुरानी तस्वीरें उनके फैंस के बीच वायरल हो रही हैं। इस फोटो में वह टूटे दांत के साथ बेहद क्यूट दिखाई दे रही हैं। बहन के साथ दीपिका की प्यारी फोटो दीपिका पादुकोण और उनकी बहन अनीषा के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों की बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। इस फोटो में दोनों बहनें एक-दूसरे के गले में हाथ डाले मुस्कुरा रही हैं। सबसे फनी चीज जो इस फोटो में आपका ध्यान खींचेगी वो है दीपिका का टूटा हुआ दांत। छोटे-छोटे बालों में स्ट्राइप्ड वाली टी-शर्ट और ब्लू डेनिम पहनें दीपिका मुस्कुरा रही हैं। उनकी बहन अनीषा भी काफी प्यारी दिख रही हैं। रणवीर के साथ अगली फिल्म वर्क फ्रंट पर बात करें तो दीपिका की लास्ट फिल्म 'छपाक' थी। फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया था और उनके को-स्टार विक्रम मेसी थे। इस फिल्म में दीपिका ने ऐसिड अटैक सर्वाइवर का रोल निभाया था। दीपिका अब फिल्म '83' में दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह भी होंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3hWarls
via IFTTT

No comments:

Post a Comment