अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड लॉकडाउन में ढील होने के बाद करजत से मुंबई वापस आ चुकी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनके साथ मोटिवेशनल मेसेज लिखा है जिसकी काफी तारीफ हो रही है। गैब्रिएला ने दी सीख गैब्रिएला ने लिखा है, किसी दिन आप आगे होते हैं और किसी दिन पीछे, आखिरकार यह रेस बहुत बड़ी और सिर्फ आपके साथ होती है। प्लीज मुझे खूबसूरत तस्वीर और मोटिवेशनल तस्वीर वाली लड़की न कहें। वास्तव में कई वजहों से यह मेरा बेस्ट दिन नहीं था और मैं जानती हूं कि हम सब इस अजीब दौर से गुजर रहे है। इसीलिए मैं थोड़ी सी रोशनी साझा करना चाहती थी, जो मैंने आज महसूस की। किसी से न करें तुलना गैब्रिएला ने अपने फैंस से ये भी कहा कि किसी को खुद से कंपेयर न करें क्योंकि पहली वजह फिल्टर्स दूसरी वजह कि कोई इंसान कितना भी खुश दिखे, आप नहीं दिख सकते कि ऐसा मेंटली है या सिर्फ पर्सनली। करें एक्सर्साइज या गाएं गाना उन्होंने लोगों को एक्सर्साइज करने की सलाह भी दी। लिखा है कि भले ही 5 मिनट के लिए करें लेकिन करें जरूर। कुछ क्रिएट करें, या गाना गाएं, इससे हल्का महसूस करेंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/37fS1qO
via IFTTT
No comments:
Post a Comment