Thursday, June 11, 2020

जब सलमान खान ने शाहरुख खान को डेडिकेट किया था अवॉर्ड, मिला था मजेदार जवाब

और ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों के बीच लंबे वक्त तक बढ़िया दोस्ती रही। बीच में दोनों के बीच लंबे वक्त तक बातचीत बंद रही लेकिन अब चीजें फिर से ठीक हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सलमान खान ने अपना अवॉर्ड शाहरुख खान को डेडिकेट किया था। सलमान के स्पीच ने जीता दिल वीडियो के एक पार्ट में सलमान खान फिल्मफेयर अवॉर्ड लेते हैं। यह अवॉर्ड उन्हें 'कुछ कुछ होता है' में सपोर्टिंग ऐक्टर के तौर पर दिया गया था। उनको अवॉर्ड ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने दिया था। सलमान ने इस अवॉर्ड को लेते हुए दिल को छूने वाला स्पीच दिया। उन्होंने कहा, फिल्म में मैं सपोर्टिंग ऐक्टर था लेकिन शाहरुख मुझे सपोर्ट कर रहे थे इसलिए वह यह अवॉर्ड शाहरुख को डेडिकेट करना चाहते हैं। सलमान ने यह भी कहा था कि उम्मीद है कि वह उन्हें पूरी जिंदगी सपोर्ट करते रहेंगे। शाहरुख ने सलमान को बताया 'सेक्स सिंबल' वहीं दूसरे पार्ट में शाहरुख इसी अवॉर्ड शो में यश जौहर का शुक्रिया अदा करते हैं। फिर काजोल और रानी की तारीफ करते हैं। इसके बाद वह सलमान को फिल्म का 'सेक्स सिंबल' बताते हैं। शाहरुख इस वीडियो में यह भी कहते हैं कि सिर्फ सलमान खान ही वह ऐक्टर हैं जिनकी बॉडी उनके होठों से मैच करती है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YpCwbH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment