Friday, June 12, 2020

शाहिद कपूर ने 5 साल में पहली बार कुछ पकाया, मीरा बोलीं- अब तक खाया सबसे बेस्‍ट

ऐसा कहा जाता है कि पुरुषों के दिल का रास्‍ता उसके पेट से होकर जाता है लेकिन अब इसका उल्‍टा भी सच लग रहा है। बॉलिवुड ऐक्‍टर शाहिद कपूर वर्षों बाद किचन में पहुंचे और अपनी खाना बनाने की स्‍किल्‍स से पत्‍नी मीरा राजपूत को इम्‍प्रेस कर दिया। मीरा ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में पास्‍ता की एक पिक्‍चर शेयर की जिसे शाहिद ने तैयार किया था। इसके साथ उन्‍होंने लिखा, '5 वर्षों में पति ने पहली बार कुछ पकाया और यह अब तक का मेरा खाया सबसे बेस्‍ट पास्‍ता है!!!' इसके साथ उन्‍होंने nobias हैशटैग दिया। फैमिली के साथ हैं क्‍वारंटीन बता दें, शाहिद पंजाब में फिल्‍म 'जर्सी' की शूटिंग कर रहे थे जब लॉकडाउन का अनाउंसमेंट हुआ। फिलहाल, वह मीरा और अपने बच्‍चों मीशा व जैन के साथ क्‍वारंटीन हैं। शाहिद कर रहे हैं मीरा की मदद इन दिनों शाहिद अपनी पत्‍नी की काफी मदद भी कर रहे हैं। हाल ही में ट्विटर पर जब एक फैन ने उनसे पूछा कि खाना, बर्तन, कपड़े... ये सब कर रहे हो क्‍या लॉकडाउन में? तो इस पर ऐक्‍टर ने रिप्‍लाई किया, 'मेरा डिपार्टमेंट बर्तन का है। तुम्‍हारा?'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2BU1UyM
via IFTTT

No comments:

Post a Comment