Tuesday, April 14, 2020

श्रिया सरन के पति में दिखे कोरोना के लक्षण, स्‍पेन के डॉक्टर्स ने अस्‍पताल में नहीं किया इलाज

दुनियाभर में धीरे-धीरे कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भारत और भारत से बाहर कई बॉलिवुड सिलेब्स भी इससे नहीं बच पाए। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस इस वक्त स्पेन में हैं। उन्होंने वहां के हालात का जिक्र किया और बताया कि उनके पति में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए लेकिन डॉक्टर्स ने चेक करने से मना कर दिया था। कोरोना के मामले में स्पेन तीसरे नंबर पर ऐक्ट्रेस श्रिया सरन इस वक्त स्पेन में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कोरोना के केसेज के मामले में यह देश तीसरे नंबर पर है। श्रिया ने वहां होने वाली परेशानियों के बारे में बताया। वह वहां फंसी हैं और उन्हें फैमिली की काफी याद आ रही है। 1 महीने से हैं लॉकडाउन में श्रिया बताती हैं, मैं बर्सेलोना में करीब 1 महीने से लॉकडाउन में हूं। COVID-19 की मार के बाद चीजें कितनी बदल गई हैं। हफ्तों में जिंदगी बदल गई। बता दें कि श्रिया 13 मार्च को ऐनिवर्सरी मनाने निकली थीं। जिस रेस्ट्रॉन्ट में उन्होंने रिजर्वेशन किया था वह बंद था और स्पेन में लॉकडाउन था। उसके बाद से सबकुछ बदल गया। घर पर ही ठीक हुए पति सबसे बड़ी परेशानी तब हुई जब श्रिया के पति Andrei को कोरोना के लक्षण दिखाई दिए। उन्हें सूखी खांसी और बुखार था। श्रिया बताती हैं कि वे अस्पताल गए। डॉक्टर्स ने उनसे विनती की कि यहां से चले जाएं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उनके पति को कोरोना न हो और हॉस्पिटल में रहकर हो जाए। इस पर श्रिया अपने पति के साथ वापस आ गईं। उन्होंने खुद को सेल्फ क्वॉरंटीन किया और घर पर ही ट्रीटमेंट किया। श्रिया के पति अब ठीक हो चुके हैं। वह बताती हैं कि उन्हें भारत और अपने घर की याद आ रही है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2V8fCVW
via IFTTT

No comments:

Post a Comment