
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट एक लंबे समय से एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहें हैं। लॉकडाउन में साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे ये लव बर्ड्स लगातार फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। हाल ही में कृति ने एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो पुलकित से जबरदस्ती चंपी करवाती दिख रही हैं। इस वीडियो के साथ कृति ने उन्हें चंपक भी बोला है।
हाल ही में कृति खरबंदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कृति पुलकित से जबरदस्ती चंपी करवा रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, पहले मैंने इसे चंपक की तरह बनाया फिर मैंने इससे चंपी करवाई। शुक्रिया पुलकित सम्राट। क्वारैंटीन मेमोरी। अब से ये ही मेरा आधिकारिक लक्ष्य है।
पुलकित और कृति एक लंबे समय से साथ ही रह रहे हैं। दोनों ने कुछ महीनो पहले ही अपने रिश्ते की एनाउंसमेंट की है। दोनों हाल ही में पुलकित के भाई की सगाई से लौटने के बाद से क्वारैंटीन हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कृति ने ये भी बताया कि वो एक इंटरनेशनल फ्लाइट से मुंबई वापस आई थीं जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई थी। उन्हें भ्रम होने लगा कि शायद वो भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गई हैं। हालांकि उनका सोचना गलत थी।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RGcaQf
No comments:
Post a Comment