बॉलिवुड ऐक्ट्रेस एमी जैक्सन ने बेबी बॉय को 23 सितंबर को जन्म दिया है। इसके बाद से एमी जैक्सन अक्सर अपने बच्चे एंड्रियाज के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बता दें कि ऐक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी के समय भी काफी तस्वीरें सोशल मीडिया करती थीं। एमी जैक्सन ने एक बार फिर अपने बेटे एंड्रियाज के साथ तस्वीर को अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर में सोफे पर बैठी अपने बेटे को पेट पर लिटाए हुए हैं। ऐमी जैक्शन और उनके बेटे ने ब्राउन स्वेटर पहन रखा है। कुछ दिन बाद एमी जैक्सन का बेटा एंड्रियाज दो महीने का हो जाएगा। पिछले महीने ऐक्ट्रेस ने अपने बेटे के एक महीने का होने पर खूबसूरत पोस्ट शेयर किया था। बता दें कि एमी जैक्शन ने बीती जनवरी अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज के साथ एंगेजमेंट की थी। दोनों एक-दूसरे को 2015 से जानते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एमी जैक्शन आखिरी बार फिल्म 2.0 में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ रजनीकांत और अक्षय कुमार थे। फिलहाल इस समय वह अपने परिवार के साथ लंदन में रह रही हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2pQutaE
via IFTTT
No comments:
Post a Comment