Wednesday, November 6, 2019

दिल्ली में ठंड और पान का मजा ले रही हैं प्रिंयका चोपड़ा, शेयर की तस्वीर

ऐक्ट्रेस अपने काम को लेकर कभी अमेरीका तो कभी भारत में रह रही हैं। बीते दिनों वह फिल्म 'स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के लिए भारत आई थीं। अब यहां वह अपनी नई फिल्म की तैयारी कर रही हैं। इन दिनों वह राजधानी दिल्ली में हैं। वह दिल्ली से अपनी तस्वीरें भी खूब शेयर कर रही हैं। हाल ही में वह दिल्ली में पान का लुत्फ लेती हुई नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पान खाती हुई नजर आ रही हैं। पान के साथ ही वह दिल्ली की ठंड का भी मजा लेती दिख रही हैं। इसके पहले उन्होंने दिल्ली में चाट के मजे लेते हुए भी अपनी तस्वीर शेयर की थी। कुछ दिन पहले ही दिल्ली आई हैं। आते ही वह यहां के प्रदूषण से परेशान हो गई थीं। उन्होंने मास्क लगाए हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसके साथ उन्होंने बताया था कि यहां शूटिंग करना बहुत कठिन है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2oT3Z80
via IFTTT

No comments:

Post a Comment