Thursday, November 7, 2019

'सत्‍ते पे सत्‍ता' के रीमेक में ग्‍लैमरस टीचर के रोल में नजर आएंगी अनुष्‍का शर्मा?

काफी दिनों से ऐसी चर्चा चल रही है कि फिल्‍ममेकर 'सत्‍ते पे सत्‍ता' का रीमेक बनाने जा रही हैं। फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऑरिजनल फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन और हेमा मालिनी लीड रोल में थे। कहा जा रहा है कि रीमेक में उनकी जगह और लेंगे। इस बीच फिल्‍म में अनुष्‍का के कैरक्‍टर से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जहां ऑरिजनल फिल्‍म में हेमा मालिनी ने किरदार निभाया था, वहीं फराह ने रीमेक में लीड ऐक्‍ट्रेस का प्रफेशन चेंज कर दिया है। फिल्‍म में अनुष्‍का ग्‍लैमरस टीचर के रोल में होंगी। बता दें, अनुष्‍का के रोल के लिए फराह ने अपनी ही फिल्‍म 'मैं हूं ना' से प्रेरणा ली है जिसमें सुष्मिता सेन ग्‍लैमरस टीचर 'मिस चांदनी' के किरदार में दिखी थीं। हालांकि, इस बार साड़ी की जगह अनुष्‍का शॉर्ट जैकेट्स और समर ड्रेसेस में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्‍म में रंजीता का कैरक्‍टर प्रीति जिंटा निभा सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो लंबे वक्‍त बाद रितिक और प्रीति किसी फिल्‍म में साथ नजर आएंगे। इससे पहले उन्‍होंने साथ में 'मिशन कश्‍मीर', 'लक्ष्‍य' और 'कोई मिल गया' जैसी फिल्‍में की हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2quwZ6G
via IFTTT

No comments:

Post a Comment