जाह्नवी कपूर स्टाइल के मामले में बोल्ड होने से भी हिचकिचाती नहीं हैं। फिर भले ही बात बैकलेस ड्रेस की हो या फिर डीप नेक टॉप की यह ऐक्ट्रेस हर आउटफिट को शानदार तरीके से कैरी करती दिख जाती है। एक बार फिर जाह्नवी कुछ ऐसे ही लुक में नजर आई हैं, जिसे देख फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेक्सी ब्लू गाउन पहने तस्वीरें शेयर की हैं। इस ऑफ शोल्डर स्वीटहार्ट नेक वाले ब्लू गाउन की थाई हाई स्लिट डिजाइन जाह्नवी को जबरदस्त हॉट लुक दे रही है। इस ड्रेस में यह अदाकारा अपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए काफी कंफर्टेबल भी नजर आ रही है। गाउन के साथ उनका मैसी पोनी लुक फीचर्स को भी हाइलाइट कर रहा है। अब तक जाह्नवी के इन फोटोज को लाखों में लाइक्स मिल चुके हैं। वैसे ऐक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही गुंजन सक्सेना पर बनी बायॉपिक फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'दोस्ताना 2', 'रूही अफ्जा' और 'तख्त' जैसी फिल्में भी हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/33nA1Ie
via IFTTT
No comments:
Post a Comment