बॉलिवुड ऐक्टर रणवीर सिंह की पर्सनैलिटी की सबसे खास बात यह है कि वह हमेशा खुश और हंसते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि, उनका एक ऐसा भी साइड है जिसे वह छिपाकर रखते हैं और इस बारे में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी जानती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए बताया कि उनके नेचर का एक सीरियस पार्ट भी है जिसे वह शो नहीं करते हैं। इस बारे में दीपिका ने भी उनसे सवाल किया था कि वह क्यों अपना सीरियस साइड सबके सामने शो नहीं करते हैं। रणवीर ने कहा कि वह ऐसा क्यों करते हैं इस बारे में उन्हें खुद नहीं पता है। ऐक्टर ने कहा कि उनकी परवरिश मजबूत महिलाओं ने की है, जो उनकी पर्सनैलिटी में भी झलकता है। रणवीर ने कहा कि उन्हें मस्ती-मजाक करना पसंद है। वह जैसे हैं वैसे ही खुद को पेश करते हैं। उन्हें हटकर कपड़े पहनना और फनी दिखना पसंद है। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद पर भी हंस सकते हैं। रणवीर भले ही फन लविंग हों लेकिन उनकी जो नई फिल्में आ रही हैं उसमें उनके फैन्स को ऐक्टर का सीरियस लुक देखने को मिल ही जाएगा। रणवीर सिंह कपिल देव पर बन रही बायॉपिक फिल्म '83' में लीड रोल निभाते दिखेंगे, वहीं उनके पास करण जौहर की मल्टिस्टारर फिल्म 'तख्त' भी है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/36CR8b3
via IFTTT
No comments:
Post a Comment