Tuesday, November 5, 2019

मलाइका आरोड़ा ने बताया किस काम में अच्छे नहीं हैं अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को लेकर पब्लिक हो चुके हैं, ऐसे में दोनों एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स या फिर एक-दूसरे से जुड़ी बातें करने से भी अब हिचकिचाते नहीं हैं। मलाइका ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में भी अर्जुन के साथ रिश्ते और अपनी बॉयफ्रेंड की एक कमी के बारे में बात की। मलाइका को यूं तो अर्जुन की हर बात पसंद है लेकिन उनमें एक बड़ी कमी भी है। ऐक्ट्रेस ने बताया कि अर्जुन कपूर का मनी मैनेजमेंट बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। मलाइका को अर्जुन इस बात में मानते हैं कमजोर वैसे मलाइका ने यह भी बताया कि जब बात फटॉग्रफी की हो तो इस मामले में अर्जुन उन्हें कच्चा मानते हैं। उन्होंने कहा कि अर्जुन का मानना है कि वह मलाइका के अच्छे फोटोज लेते हैं जबकि ऐक्ट्रेस उनकी अच्छी तस्वीरें नहीं ले पातीं। पढ़ें: ड्रीम वेडिंग को लेकर भी की बातमलाइका ने अपनी ड्रीम वेडिंग को लेकर भी बात की और कहा कि अगर उन्होंने शादी की तो वह बीच पर होगी। साथ ही में उन्होंने अपनी फ्रेंड्स का भी जिक्र किया जिन्हें वह अपनी ब्राइड्समेड बनाएंगी। मलाइका ने भले ही अपनी ड्रीम वेडिंग के बारे में बताया हो लेकिन वह और अर्जुन पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि उन दोनों को शादी की कोई जल्दी नहीं है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2CjMdhf
via IFTTT

No comments:

Post a Comment