बॉलिवुड ब्यूटी , कटरीना कैफ, कृति सैनन, , नुसरत भरूचा सहित कई बी-टाउन सिलेब्स हाल ही में एक बॉलिवुड की पार्टी में शामिल हुए। इस पार्टी की फोटोज और विडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। वाणी कपूर ने भी इस पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। अब सोशल मीडिया पर एक विडियो सामने आया है, जिसमें वाणी कपूर और प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वॉर' के गाने 'घुंघरू' पर डांस करते नजर आ रही हैं। डांस के दौरान वाणी कपूर ने ब्राउन कलर की ड्रेस तो प्रियंका चोपड़ा ने वाइट कलर की ड्रेस पहन रखी है। बता दें कि इस पार्टी में बॉलिवुड ब्यूटीज के अलावा एकता कपूर, राजकुमार राव, पत्रलेखा, अर्पिता खान शर्मा, आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप सहित अन्य फिल्मी सितारे भी शामिल हुए। वर्कफ्रंट की बात करें तो वाणी कपूर अगली फिल्म में रणबीर कपूर और संजय दत्त के साथ नजर आएंगी। वहीं, प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई में हैं। बता दें कि वाणी कपूर को आखिरी बार फिल्म 'वॉर' में तो प्रियंका चोपड़ा को फिल्म 'स्काई इज पिंक' में देखा गया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35toXdh
via IFTTT
No comments:
Post a Comment