और सैफ अली खान के बेटे की लोकप्रियता न केवल भारत में है बल्कि देश से बाहर भी है। हाल ही में करीना कपूर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक कार्यक्रम में हिस्सी लेने पहुंची थीं। यहां पर फैंस के एक ग्रुप ने उन्हें तैमूर की एक पेटिंग गिफ्ट की। इसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि इससे पहले करीना कपूर ने मेलबर्न में टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण किया था। कार्यक्रम के दौरान करीना कपूर काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। ऑस्ट्रेलिया में इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले करीना कपूर तैमूर को सैफ अली खान के पास दिल्ली में छोड़ कर आई थीं। सैफ अली खान इस समय अपने फिल्मी प्रॉजेक्ट के चलते दिल्ली में हैं। वहीं, करीना कपूर ने अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में घूमते नजर आईं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही डायरेक्टर राज मेहता की फिल्म 'गुड न्यूज' में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी हैं। यह फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NBnzOC
via IFTTT
No comments:
Post a Comment