अमिताभ बच्चन को बॉलिवुड इंडस्ट्री में 50 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर उनके ऐक्टर बेटे अभिषेक बच्चन ने दिल को छू लेने वाला एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए जाहिर किया कि उन्हें और सभी को अमिताभ पर कितना गर्व है। अभिषेक ने अमिताभ की एक पुरानी ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर शेयर की है। इसमें बिग बी चेयर पर हाथ टिकाए दूसरी ओर देखते नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ अभिषेक ने लिखा, 'न सिर्फ एक बेटे बल्कि बतौर ऐक्टर और फैन हम सभी महानता के गवाह हैं। तारीफ करने, सीखने और सराहना के लिए बहुत कुछ है। सिनेमा लवर्स की कई पीढ़ियां यह कह सकती हैं कि उन्होंने बच्चन के जमाने को देखा है।' ऐक्टर ने आगे अपने पिता को इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने पर बधाई दी। 'फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने पर आपको बधाई पा। अब हमें आगे के 50 सालों का इंतजार है। लव यू।' बता दें कि, अमिताभ बच्चन ने साल 1969 में फिल्म से बॉलिवुड में बतौर ऐक्टर कदम रखा था। इस मूवी में उनकी ऐक्टिंग को सराहा गया था। वहीं उन्हें करियर की दूसरी फिल्म 'आनंद' में अपने किरदार के लिए पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2PTCO8c
via IFTTT
No comments:
Post a Comment