'दबंग 3' इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है और सलमान खान अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। तभी तो फिल्म के गानों के ऑडियो भी वह काफी प्लानिंग के साथ रिलीज कर रहे हैं। कुछ दिन पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक 'हुड़ हुड़ दबंग' रिलीज किया गया और अब एक रोमांटिक गाना 'नैना लड़े' का ऑडियो ट्रैक रिलीज किया गया है। इस गाने को जावेद अली ने गाया है। बता दें कि 'दबंग' और 'दबंग 2' में बतौर सिंगर राहत फतह अली खान को साइन किया गया था। उन्होंने दोनों फिल्मों में 'नैना' गाना गाया था। हालांकि 'दबंग 3' में अब उनकी जगह जावेद अली को साइन किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'दबंग' फ्रेंचाइज से राहत को पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ती टेंशन की वजह से हटाया गया है। हालांकि इस बारे में फिल्म के मेकर्स की तरफ से किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है। बात करें, 'नैना लड़े' गाने की, तो इसमें सलमान साई मांजरेकर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। साई ऐक्टर और डायरेक्टर महेश मांजरेकर की बेटी हैं, जो इस फिल्म के जरिए डेब्यू कर रही हैं। 'दबंग 3' को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान और साई के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप नजर आएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2PUrAAn
via IFTTT
No comments:
Post a Comment