Wednesday, September 11, 2019

जानें, बड़े पर्दे पर कब वापसी करेंगे Rishi Kapoor

हाल में बॉलिवुड ऐक्टर एक साल से ज्यादा समय तक अपना इलाज कराने के बाद से वापस आ गए हैं। घर वापसी पर सभी लोगों ने बेहद गर्मजोशी से ऋषि कपूर का मुंबई में स्वागत किया है। अब ऋषि कपूर के फैन्स एक बार फिर उन्हें पर्दे पर ऐक्टिंग करते हुए देखाना चाहते हैं। इस बारे में ऋषि कपूर ने अपने फैन्स को बता भी दिया है। ऋषि कपूर ने हमारे सहयोगी अखबार 'मुंबई मिरर' को बताया, 'मुंबई वापस आने के बाद मैं 15 दिनों की छुट्टी लेकर अपनी जड़ों से जुड़ूंगा और जेट लेग से बाहर आने की कोशिश करूंगा। सितंबर के अंत तक मैं शूटिंग शुरू कर दूंगा।' वैसे इलाज के लिए जाने से पहले पिछले साल ऋषि कपूर अपनी अगली फिल्म 'द बॉडी' की शूटिंग पूरी करके गए थे। इस फिल्म में इमरान हाशमी लीड रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म के प्रड्यूसर सुनीर खेत्रपाल ने बताया, 'अब हम सितंबर के अंत तक ऐक्टर्स के शेड्यूल के हिसाब से इसकी डबिंग शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हम जल्द ही डेट्स फाइनल कर लेंगे और फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा करेंगे।' वैसे बता दें कि ऋषि कपूर ने पहले ही के साथ फिल्म 'पंडित गली का अली' साइन कर ली है। इस फिल्म के बारे में डायरेक्टर संजय पूरन सिंह ने कहा, 'अभी इस फिल्म के बारे में बात करना बहुत जल्दबाजी होगी क्योंकि ऋषि कपूर हाल ही में इंडिया वापस आए हैं। मैं संजू सर और ऋषि सर, दोनों के टच में हूं और जल्द से जल्द काम पर उनकी वापसी का इंतजार कर रहा हूं।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NYJFfy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment