आयुष्मान खुराना और की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' 13 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही इसकी खूब चर्चा हो रही है। फिल्म में की परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफ हो रही है। आयुष्मान खुराना में एक ऐसे लड़के का किरदार निभा रहे हैं जो लड़की बनकर सबसे बात करता है। ऐसे में आयुष्मान कई जगह लड़की के गेटअप में भी नजर आए हैं। लेकिन लड़की की तरह तैयार होना इतना आसान भी नहीं था। आयु्ष्मान का एक विडियो सामने आया है जिसमें उन्हें तैयार किया जा रहा है और वह इससे परेशान हो रहे हैं। 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान के साथ ऐक्ट्रेस नुसरत भारूचा नजर आएंगी। नुसरत ने आयुष्मान का एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह लहंगा पहनकर बैठे हैं उनका मेकअप किया जा रहा है। नुसरत आयुष्मान से पूछती हैं कि उन्हें कैसा लग रहा है। इसपर आयुष्मान शिकायतों की झड़ी लगा देते हैं। नथ की तो वह बैलगाड़ी से तुलना कर देते हैं। इसके बाद नुसरत उन्हें हील पहनने के लिए भी चिढ़ाती हैं और वह राहत कि सांस लेकर कहते हैं कि उन्हें हील नहीं पहनना है। आप भी देखिए, आयुष्मान का यह मजेदार विडियो। बता दें कि आयुष्मान के किरदार पूजा को फिल्म रिलीज होने से पहले ही काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूजा के किरदार के लिए उन्होंने गोविंदा के 'आंटी नंबर वन' और कमल हासन के 'चाची 420' वाले किरदार से प्रेरणा ली। किशोर कुमार से भी आयुष्मान ने इंस्पिरेशन ली, जिन्होंने 'आके सीधी लगी' गाने को फीमेल वॉइस में गाया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZRoG4D
via IFTTT
No comments:
Post a Comment