Sunday, September 8, 2019

निक के साथ प्रियंका ने फोटोशॉप करके डाली थी तस्वीर, अब बताई वजह

ने के साथ अपने फोटोशॉप्ड फोटो पर अपनी बात कही है। बीते दिनों एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स में निक जोनस को बेस्ट पॉप विडियो का अवॉर्ड मिला था। हालांकि, प्रियंका उस वक्त उनकी खुशी में शरीक नहीं हो पाई थीं। बाद में उन्होंने तस्वीर में निक के साथ अपनी तस्वीर फोटोशॉप करके शेयर की थी। एमटीवी विडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स 2019 पिछले महीने आयोजित हुआ था। इस अवॉर्ड फंक्शन में केविन और जो जोनस अपनी पत्नी के साथ जीत का जश्न मनाते दिखे थे। लेकिन तस्वीर में निक जोनस अकेले ही दिखाई दे रहे थे। ऐसे में फैन्स ने भी इस तस्वीर को खूब शेयर किया और पूछा कि उनके साथ प्रियंका क्यों नहीं हैं। इसके बाद प्रियंका ने निक की तस्वीर में फोटोशॉप करके अपनी तस्वीर लगाकर शेयर कर दी थी। टोरंटो फिल्मफेस्टिवल में एक बातचीत के दौरान प्रियंका ने कहा, 'मैं उस दिन बीमार थी। मुझे वहां जाना था क्योंकि वहां बहुत मजा आता है। हम 6 लोग वहां मिलते और ऐसा बहुत कम होता है।' प्रियंका ने आगे कहा, 'हम सभी का बहुत टाइट शेड्यूल होता है। इसलिए हम 6 लोग कम ही मिल पाते हैं। हमने उस समय डिनर प्लान किया था और फिर मैं काफी बीमार थी।' प्रियंका ने पार्टी में न जाने का अफसोस जताते हुए कहा कि उन्होंने यह फंक्शन टीवी पर देखा था। मुझे वहां जाना चाहिए था। अपनी फोटोशॉप तस्वीर पर हंसते हुए प्रियंका कहती हैं कि इसलिए उन्हें टेक्नॉलजी पसंद है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2HVyRuW
via IFTTT

No comments:

Post a Comment