Wednesday, September 11, 2019

गणपति दर्शन के लिए लालबागचा राजा पहुंचीं दीपिका पादुकोण फंस गईं भीड़ में

दीपिका पादुकोण बुधवार को मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में गणपति दर्शन के लिए पहुंचीं। बप्पा से आशीर्वाद लेने के लिए दीपिका जब पहुंचीं तो पंडाल में मौजूद भीड़ में फंस गईं। उनके बॉडीगार्ड को उन्हें दर्शन कराने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लालबागचा राजा पंडाल में बप्पा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस पंडाल में काफी भीड़ होती है। ऐसे में वहां कोई सिलेब्रिटी पहुंच जाए तो कितनी समस्या हो सकती है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। ऐसे में के बॉडीगार्ड को उन्हें पंडाल से निकालने में काफी दिक्कत हुई। अब पंडाल का एक विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें दीपिका के बॉडीगार्ड उन्हें भीड़ से निकाल रहे हैं। आप भी देखिए, कैसे पंडाल में दीपिका पादुकोण फंस गईं। काम के बारे में बात करें तो दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म जनवरी 2020 में रिलीज होगी। इसके अलावा वह फिल्म 83 की भी शूटिंग कर रही हैं। यह फिल्म 1983 में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर बेस्ड है। इस फिल्म में उनके साथ उनके पति रणवीर सिंह नजर आएंगे। रणवीर इस फिल्म में कपिल देव का किरदान निभा रहे है


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZSWIFO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment