अनुभव सिन्हा और तापनी पन्नू एक बार फिर से साथ में काम करने जा रहे हैं। रविवार को शूटिंग के पहले दिन की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि यह फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होगी। बता दें कि इससे पहले तापसी और अनुभव फिल्म मुल्क में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में तापसी ने एक वकील का किरदार निभाया था। तापसी के साथ फिल्म में ऋषि कपूर और मनोज पाह्वा मुख्य भूमिका थे। रविवार को ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह और तापसी पूजा करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ अनुभव ने लिखा, '11 एक शुभ अंक है और यह मेरी 11वीं फिल्म है और शायद अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म भी। हमें आशीर्वाद दीजिए। यह फिल्म भारत की महिलाओं को समर्पित है। मिलते हैं 6 मार्च 2020 को।' पढ़ें: पढ़ें: ने भी अनुभव सिन्हा के इस ट्वीट को रीट्वीट किया है। दोनों ने ट्वीट में फिल्म का नाम नहीं लिखा है। हालांकि, मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार अनुभव सिन्हा तापसी के साथ 'थप्पड़' नाम की फिल्म बना रहे हैं। यह महिलाओं पर आधारित एक सोशियो-पॉलिकिटकल ड्रामा फिल्म है। बता दें कि तापसी अपनी आने वाली फिल्म 'सांड की आंख' में पर्दे पर नजर आएंगी। यह फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Ly4H1U
via IFTTT
No comments:
Post a Comment