ऐक्ट्रेस जब भी अपनी फिल्मों या वेब सीरीज की शूटिंग में बिजी नहीं होतीं तो तुरंत अपने पति के साथ छुट्टियां बिताने के लिए निकल जाती हैं। इस समय सागरिका अपने पति के साथ में रोमांटिक हॉलिडे पर गई हुई हैं और इसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। ऐसी ही एक तस्वीर शेयर करते हुए सागरिका ने लिखा, 'पैरिस तुम्हारे पास मेरा दिल है।' इन तस्वीरों में सागरिका और जहीर के बीच के प्यार और बॉन्डिंग को देखा जा सकता है। वैसे इससे पहले भी सागरिका और जहीर के कई हॉलिडेज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। बता दें कि सागरिका घाटगे ने मशहूर क्रिकेटर जहीर खान से नवंबर, 2017 में शादी की थी। दोनों की काॅमन फ्रेंड के जरिए मुलाकात हुई थी। 'चक दे इंडिया' में हॉकी प्लेयर का किरदार निभाने वाली ऐक्ट्रेस सागरिका असल जिंदगी में भी हॉकी प्लेयर रह चुकी हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZLVxYI
via IFTTT
No comments:
Post a Comment