Sunday, September 8, 2019

पूजा में सिगरेट पीते दिखे सलमान, फैन्स नाराज

बॉलिवुड के भाईजान की लंबी-चौड़ी फैन-फॉलोइंग है। ये फैन्स हर हालत में किसी भी मामले में सलमान खान का बचाव करने और उनकी पैरवी करने के लिए सामने आ जाते हैं। सलमान चाहे कुछ भी कर दें उनके फैन्स हमेशा उनके सपॉर्ट में खड़े रहते हैं। लेकिन अब सलमान की एक हरकत उनके फैन्स को भी कुछ अच्छी नहीं लगी है। दरअसल हाल में सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान सिगरेट पीते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह विडियो सलमान की बहन के यहां रखी गई के दौरान का है। सलमान की यह हरकत उनके फैन्स को भी कुछ खास पसंद नहीं आई है। इस विडियो पर कई फैन्स ने सलमान को कॉमेंट करते हुए कहा, 'अरे शर्म करो भाई'। वैसे बता दें कि कुछ दिन पहले एक और विडियो भी सामने आया था जिसमें सलमान अपने भाई अरबाज के साथ आरती करते दिखाई दिए थे। तब भी कुछ मुस्लिम कट्टरपंथियों ने आरती करने को लेकर उनकी आलोचना की थी। हालांकि एक बड़े वर्ग ने सलमान के इस काम की तारीफ भी की थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2HW7mRQ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment