प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'साहो' का ट्रेलर शनिवार को रिलीज किया गया। मूवी के टीजर और सॉन्ग्स की तरह ही इस ट्रेलर को भी दर्शकों का शानदार रेस्पॉन्स मिला है। इसके हिन्दी वर्जन को यूट्यूब पर एक दिन में ही एक करोड़ से ज्यादा बार देख लिया गया है। 11 अगस्त की सुबह तक इसके कुल व्यूज 14,408,470 थे, जो तेजी से बढ़ रहे हैं। 10 अगस्त को रिलीज हुए ट्रेलर का धमाकेदार ऐक्शन और रोमांस की झलक ऑडियंस का दिल जीतने में कामयाब रही। लोगों ने कॉमेंट करते हुए इस मूवी को पहले ही ब्लॉक बस्टर बताना शुरू कर दिया है। यूजर्स ने यह तक कहा कि 'साहो' इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी। इतना ही नहीं लोगों ने तो बीटाउन किंग्स कहे जाने वाले खान्स यानी सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को भी बचकर रहने को कहा। डायरेक्टर की तारीफइस मूवी को टॉलिवुड डायरेक्टर सुजीत ने डायरेक्ट किया है, जो सिर्फ 28 साल के हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2014 में 'रन राजा रन' को डायरेक्ट किया था। लोगों ने कॉमेंट करते हुए सुजीत की जमकर तारीफ की। उन्होंने इस बात पर हैरानी भी जताई कि इतनी यंग ऐज में सुजीत ने न सिर्फ प्रभास जैसे मेगास्टार को लेकर फिल्म बनाई बल्कि उसे इतने शानदार रूप में डिलिवर भी किया। यूजर्स ने कहा कि उन्हें यकीन है कि सुजीत की यह फिल्म प्रभास के करियर की एक और सुपरहिट साबित होगी। बता दें कि, प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'साहो' 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ और चंकी पांडे जैसे बॉलिवुड सितारे भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2KCEq1Y
via IFTTT
No comments:
Post a Comment