Saturday, August 10, 2019

कैजुअल लुक के साथ कान में बाली पहने नजर आए Ranbir Kapoor

बीटाउन के माचो मैन की इमेज रखने वाले रणबीर कपूर के स्टाइल को अक्सर यंग बॉयज कॉपी करते दिख जाते हैं। खासतौर से उनका कैजुअल अंदाज फैन्स के बीच काफी फेमस है। अब इसी लुक में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह हमेशा की तरह ही कूल लुक में नजर आ रहे हैं, हालांकि इस बार हाइलाइट उनकी बाली रही। रणबीर कपूर को हाल ही में महबूब स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान जब वह अपनी वैनिटी वैन से बाहर आए तो उनके स्टाइल में जुड़ी कान की बाली ने काफी अट्रैक्शन बटोरा। पपराजी भी इस बाली को कैमरे में कैद करने के लिए खासतौर पर रणबीर के क्लोजअप शॉट्स लेने से पीछे नहीं रहे। ब्लू ऐंड वाइट कपड़ों पहने रणबीर कपूर के कूल डूड लुक को उनके कान की बाली और भी स्टाइलिश बनाती दिख रही थी। वैसे इस दौरान बारिश से बचने के लिए रणबीर एक हाथ में छाता पकड़े तो दूसरे से पपराजी की ओर हाथ हिलाते भी कैमरे में कैद हुए। वहीं उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान भी थी, जो उनके अट्रैक्टिव फेस को और अट्रैक्टिव बना रही थी। बता दें कि, रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ , अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम रोल में दिखाई देंगे। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2yPug8E
via IFTTT

No comments:

Post a Comment