Thursday, August 8, 2019

Prabhas अनुष्का शेट्टी के लिए रखेंगे 'साहो' की स्पेशल स्क्रीनिंग ?

प्रभास जितना ज्यादा अपनी प्रफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं, उतनी ही चर्चा उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी होती है। प्रभास की शादी और लव लाइफ के चर्चे काफी लंबे समय से हैं। अनुष्का शेट्टी के साथ तो उनके अफेयर से लेकर शादी तक की खबरें तक आ चुकी हैं। लेकिन पिछले कुछ वक्त में प्रभास और अनुष्का के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा है। अब खबर आ रही है कि प्रभास अनुष्का के लिए अपनी आने वाली फिल्म 'साहो' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखने वाले हैं। हालांकि यह स्क्रीनिंग कब और कहां होगी, इस बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है। वैसे इस स्पेशल स्क्रीनिंग को लेकर खुद प्रभास ने भी अभी कुछ नहीं कहा है। लेकिन सूत्रों की मानें तो प्रभास अनुष्का के लिए 'साहो' की स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि प्रभास अनुष्का को सिर्फ अपनी एक अच्छी दोस्त ही बताते हैं। करण जौहर के चेट शौ में भी प्रभास ने यही कहा था कि वह और अनुष्का एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे पिछले 8 सालों से अच्छे दोस्त हैं। अब यह वाकई दोस्ती है या कुछ और, यह तो आने वाले वक्त में पता चल जाएगा। वैसे कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि प्रभास 'साहो' की रिलीज के तुरंत बाद शादी कर सकते हैं। कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि प्रभास की शादी अमेरिका के एक बिजनसमैन की बेटी से होगी। हालांकि अभी तक इस पर कोई ऑफिशल कन्फर्मेशन नहीं आया। हालांकि कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में प्रभास की बहन ने यह माना था कि जल्द ही प्रभास की शादी किए जाने का प्लान है। 'साहो' एक ऐक्शन-थ्रिलर फिल्म है जो 30 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर, जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, मुरली शर्मा, एवलिन शर्मा, चंकी पांडे, मंदिरा बेदी, टीनू आनंद, जैक्लीन फर्नांडिस और महेंश मांजरेकर नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YV0Mka
via IFTTT

No comments:

Post a Comment