ऐक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक छुपी रुस्तम हैं। जब आप जाह्नवी के यहां शेयर किए जा रहे विडियो को देखेंगे तो यही कहेंगे। जाह्नवी इन दिनों जॉर्जिया में गुंजन सक्सेना की लाइफ पर बन रही बायॉपिक की शूटिंग में बिजी हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी एक अन्य फिल्म 'रूहीअफ्जा' का पहला शेड्यबूल खत्म किया। यही वजह है कि वह पब्लिक जगहों पर कम नजर आ रहीं थी। लेकिन ऐसा लगता है कि जाह्नवी के फैंस उन्हें बेहद मिस कर रहे हैं। तभी तो उनका एक विडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह बेली डांस करते हुए नजर आ रही हैं। यह विडियो पुराना है, लेकिन अब जाह्नवी एक फैन क्लब ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस विडियो में जाह्नवी 'आंख लड़ जावे' गाने पर बेली डांस करते हुए नजर आ रही हैं। साथ में उनकी ट्रेनर भी हैं। जाह्नवी जिस परफेक्शन के साथ बेली डांस फॉर्म को कर रही हैं, उसे देखकर तो लगता है कि उन्हें इस फॉर्म में महारत हासिल है। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें, तो जाह्नवी गुंजन सक्सेना की बायॉपिक और 'रूहीअफ्जा' के अलावा 'दोस्ताना 2' और 'तख्त' में भी नजर आएंगी। जाह्नवी की अभी सिर्फ एक ही फिल्म आई है, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं। भले ही वह बोनी कपूर और दिवंगत ऐक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी हैं, लेकिन जाह्नवी खुद अपने दम पर अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2yK3kqM
via IFTTT
No comments:
Post a Comment