Saturday, August 10, 2019

वाइट कलर की इस ड्रेस में ट्रोल हो गईं Deepika Padukone, लोग कहने लगे-रणवीर का असर

दीपिका पादुकोण बॉलिवुड की उन ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अपने स्टाइल सेंस से इंप्रेस करना कभी नहीं भूलतीं। खासकर उनके एयरपोर्ट लुक्स तो हमेशा ही सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में दीपिका लंदन के लिए रवाना हुईं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दीपिका ने वाइट कलर का कोट पैंट के साथ वाइट शर्ट पहनी थी और गॉगल्स लगा रखे थे। ओवरऑल लुक में दीपिका काफी स्टनिंग लग रहीं थी। हालांकि दीपिका के लुक से ज्यादा उनके कोट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कोट बड़ा तो था ही, साथ ही उसका लुक भी बड़ा अजीब था, जिसकी वजह से लोगों ने दीपिका को ट्रोल कर दिया। किसी ने दीपिका पर उनके पति रणवीर सिंह का असर आने की बात कही तो किसी ने उन्हें रात में एयरपोर्ट पर गॉगल्स पहनने के लिए ट्रोल कर दिया। लोगों ने दीपिका ट्रोल करते हुए किस तरह के कॉमेंट किए हैं, ये आप यहां देख सकते हैं: ऐसा पहली बार नहीं है जब दीपिका को उनके ड्रेसिंग सेंस और फैशन चॉइस के लिए ट्रोल किया गया हो। लेकिन अपने पति रणवीर सिंह की तरह ही दीपिका को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके पहनावे या पसंद को लेकर बाकी लोग क्या सोचते हैं। वैसे जिस कॉन्फिडेंस और अदब के साथ दीपिका इस मॉडर्न लिबास को पहनकर चल रहीं थी, वह तारीफ के काबिल है। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें, तो दीपिका मेघना गुलजार की आने वाली फिल्म 'छपाक' में ऐसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के रूप में दिखेंगी। इसके अलावा वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की लाइफ पर बन रही बायॉपिक '83' में कपिल की वाइफ के रोल में दिखेंगी। इस फिल्म में रणवीर कपिल देव का रोल प्ले कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YVhMqD
via IFTTT

No comments:

Post a Comment