Saturday, August 17, 2019

'इंशाअल्लाह' का ऑफर मिलने पर कुछ ऐसा था आलिया भट्ट का पहला रिऐक्शन

पिछले कुछ समय से फिल्मों में के काम की काफी तारीफ हो रही है। आलिया के पास इस समय 'ब्रह्मास्त्र' और 'सड़क 2' जैसी कई फिल्में हैं। कुछ समय पहले ही उन्हें ने अपनी फिल्म '' में भी साइन किया है। इस फिल्म में पहली बार आलिया, के ऑपोजिट दिखाई देंगी। एक मीडिया पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया ने इस फिल्म का ऑफर मिलने के बाद के अपने पहले रिऐक्शन के बारे में खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि फिल्म मिलने के बाद वह खुशी से उछलने लगी थीं। आलिया उस वक्त मुंबई में नहीं बल्कि विदेश में थीं। और जब उन्हें इस फिल्म के बारे में कॉल आई तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। इस खबर को सुनने के बाद भागती हुई एक कोने में गईं और खुशी से 5 मिनट तक उछलती रहीं। आलिया ने इस बीच अपनी आने वाली फिल्मों पर भी बात की। उन्होंने कुछ दिन पहले 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग की थी और अब उनकी फिल्म 'सड़क 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जल्द ही 'इंशाअल्लाह' की शूटिंग भी शुरू कर दी जाएगी। इस तरह देखा जाए तो आने वाला साल आलिया के लिए बहुत बड़ा और खास होने जा रहा है। आलिया ने अगले कहा कि वह पहली बार संजय लीला भंसाली, सलमान खान, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी, अमिताभ बच्चन और अपने पिता महेश भट्ट जैसे स्टार्स और डारेक्टर्स के साथ पहली बार काम कर रही हैं। इसीलिए आलिया अपने आने वाले साल को खास मान रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Z77vI9
via IFTTT

No comments:

Post a Comment