'बाहुबली' सीरीज की दोनों फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार एक बार फिर अपनी अगली ऐक्शन फिल्म '' के साथ दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का ट्रेलर और सॉन्ग पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब इस फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे ऐक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने कैरक्टर का पोस्टर शेयर किया है। फिल्म में नील के किरदार का नाम जय है। ब्लैक शर्ट, पैंट्स और बेज जैकेट में नील का लुक काफी आकर्षक लग रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो नील इस फिल्म में नेगेटिव कैरेक्टर निभा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि नील के अलावा मंदिरा बेदी भी फिल्म में विलन के रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में प्रभास के साथ काम करने पर नील ने कहा कि वह उनके साथ काम करके गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बता दें कि 'साहो' को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भई रिलीज की जाएगी। इसमें प्रभास के ऑपोडिट लीड रोल में भी दिखाई देंगी। साथ ही जैकी श्रॉफ और चंकी पांडे जैसे सितारे भी महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगे। सुजीत के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 अगस्त 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Yokxpa
via IFTTT
No comments:
Post a Comment