Saturday, August 3, 2019

कॉलेज के यारों की मस्ती से भरा है सुशांत-श्रद्धा की 'छिछोरे' का ट्रेलर

वो दोस्त ही क्या जो रह-रहकर आपको तंग न करें। लाख शिकायतों और झगड़ों के बाद भी जो मुश्किल वक्त में आपके साथ खड़े होते हैं वो होते हैं आपके सच्चे यार। ऐसे ही यारों की कहानी है और श्रद्धा कपूर स्टारर 'छिछोरे'। लंबे इंतजार के बाद इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। नितीश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के ट्रेलर का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म कॉलेज की दोस्ती पर बेस्ड है। ट्रेलर का हर सीन आपको हंसाता है। हालांकि, आखिर में यह काफी इमोशनल है जब मुश्किल समय में सारे दोस्त एक साथ खड़े नजर आते हैं। फिल्म की कहानी दोस्ती पर बेस्ड है। ऐसे में ट्रेलर रिलीज करने के लिए फ्रेंडशिप डे से अच्छा मौका क्या हो सकता था। देखिए, छिछोरे का मजेदार ट्रेलर: फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 30 अगस्त को रिलीज हो रही है। दिलचस्प यह है कि श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो भी 30 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में श्रद्धा बाहुबली स्टार प्रभास के साथ नजर आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2GJyRh6
via IFTTT

No comments:

Post a Comment