इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भारत' की सक्सेस को इंजॉय कर रही हैं। कुछ समय पहले शूटिंग शेड्यूल के दौरान सेट पर ऐक्ट्रेस को चोट लग गई थी लेकिन इसके बाद भी उन्होंने काम जारी रखा था। उनके इस प्रफेशनल ऐटि्ट्यूड की काफी तारीफ हुई थी। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो दिशा जिन फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं, उनके सेट से ऐक्ट्रेस के नखरों की खबरें सामने आ रही हैं। चर्चा है कि दिशा का ऐसा व्यवहार पिछले कुछ समय से है और इससे फिल्मों के प्रड्यूसर्स परेशान हैं क्योंकि इस कारण फिल्म की शूटिंग में रुकावट आ रही है। प्रॉडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'दिशा का व्यवहार पिछले कुछ समय से बदला हुआ है। वह सेट पर लंबे समय के लिए नहीं रुकती हैं और अगर ऐसा होता भी है तो वह चाहती हैं कि सबकुछ उनके मुताबिक हो।' सूत्र ने आगे बताया, 'हर कमिटमेंट के साथ दिशा के फैसले आगे-पीछे होते रहते हैं और हर समय उनका इस तरह का मूड प्रड्यूसर्स को परेशान करता है।' बता दें, दिशा अब फिल्म 'मलंग' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर भी दिखेंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YrezUB
via IFTTT
No comments:
Post a Comment