पिछले काफी दिनों से बॉलिवुड में कई बड़ी शादियों की चर्चा है। इनमें एक नाम और की शादी का भी है। दोनों पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। अब फैन्स इस कपल की शादी का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह शादी 2020 तक के लिए टाल दी गई है और अब खबर आ रही है कि वरुण और नताशा पहले ही सगाई कर चुके हैं। इस कपल के एक नजदीकी सूत्र ने बताया, 'वरुण और नताशा साल 2018 में ही चुपचाप रखे गए एक फंक्शन में सगाई कर चुके हैं और एक-दूसरे को अंगूठी पहना चुके हैं। यह बेहद निजी समारोह था और केवल परिवार के लोग ही इसमें शामिल हुए थे। वरुण नताशा के लिए पागल हैं और आज की तारीख में बॉलिवुड के बड़े स्टार हैं इसलिए इनकी शादी भी हाई-प्रोफाइल होगी।' वरुण की फिल्मों में व्यस्तता के कारण अभी तक शादी की ऑफिशल डेट की घोषणा नहीं हो सकी है। इस समय वह लगातार एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। हाल में उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की शूटिंग पूरी की है जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। इसके बाद उन्होंने अपने पिता की फिल्म 'कुली नंबर 1' के रीमेक की शूटिंग सारा अली खान के साथ शुरू कर दी है। वरुण और नताशा पब्लिक अपीयरेंस में बिल्कुल कम्फर्टेबल नजर आते हैं और माना जा रहा है कि अगले साल इनकी शादी हो सकती है। अब देखना है कि इनकी शादी की डेट की ऑफिशल घोषणा कब की जाती है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YPAvUp
via IFTTT
No comments:
Post a Comment