बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अपने मंगेतर जॉर्ज पैनियोतो के बच्चे की मां बनने वाली हैं। ऐमी लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में ऐमी जैक्सन ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ऐमी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। फोटोज ऐमी के स्ट्रेच मार्क्स और उनवका बढ़ा हुआ वजन साफ देखा जा सकता है। ऐमी के प्रेग्नेंसी का यह 33वां सप्ताह चल रहा है। ऐमी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक टॉपलेस तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘ग्रीस.. नहीं। मैं और मंचकीन पीछे के बगीचे में अपनी बची गर्मियों को बीता रहे हैं और नन्हे मेहमान के आने का इंतजार कर रहे हैं। ऑफिशली मैं प्रेग्नेंसी के 33वें सप्ताह में हूं।’ ऐमी और उनके मंगेतर जॉर्ज पैनियोतो पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रही हैं। बता दें कि ऐमी ने प्रेग्नेंट होने के बाद अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज से सगाई की थी। यह कपल साल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहा है। ऐमी ने पिछले साल वैलंटाइंस डे पर तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशल किया। इसके बाद 31 मार्च को ऐमी ने अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ गुड न्यूज भी शेयर की थी। ऐमी ने एक रोमांटिक फोटो के साथ अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। अपनी फैमिली में इस नए मेंबर के ऐड होने से ऐमी काफी खुश हैं। उन्होंने इस बारे में हाल में हुए कई इंटरव्यू में बात भी की थी। वहीं उनके मंगेतर जॉर्ज की बात करें तो वह एक होटल चेन के मालिक हैं। मिलियनेयर जॉर्ज के पिता भी प्रसिद्ध बिजनसमैन हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2yKaHPd
via IFTTT
No comments:
Post a Comment