ऐक्टर और स्टारर फिल्म साहो की इस समय चर्चा हो रही है। फिल्म का जब से ट्रेलर और गाने आ चुके हैं। इसके बाद से लोग फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक और पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में प्रभास और श्रद्धा के बीच लव सीन दिख रहा है। उन्होंने इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा, ऐक्शन, रोमांस और बहुत कुछ! 30 अगस्त को साहो के लिए तैयार हो जाओ। बताते चलें कि जहां प्रभास और श्रद्धा की केमिस्ट्री को लोगों ने पसंद किया है, वहीं इस पोस्टर ने सभी को फिल्म के लिए और भी ज्यादा उत्सुक बना दिया है। फिल्म के ट्रेलर के लॉन्च के समय फिल्म के बारे में प्रभास ने बात करते हुए कहा था कि वह फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि मैं हिंदीं में पढ़ और लिख सकता हूं लेकिन घर पर हिंदी नहीं बोलता। हिंदी को बोलना बहुत कठिन था। फिल्म 'साहो' 30 अगस्त को रिलीज होने को तैयार है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30gt4XS
via IFTTT
No comments:
Post a Comment