Thursday, August 8, 2019

जानें, कब शुरू होगी रणवीर सिंह और करीना कपूर की 'तख्त' की शूटिंग

करण जौहर की मोस्ट अवेटेड और बड़ी बजट की फिल्म 'तख्त' को लेकर जब से अनाउंसमेंट हुआ है, फिल्म चर्चा में है। इस फिल्म में एकसाथ कई शानदार कलाकार नजर आनेवाले हैं, जिसमें रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विकी कौशल, जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर जैसे कई स्टार्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग साल 2020 में फरवरी में शुरू होगी। हालांकि, खबरों की मानें तो 'कलंक' की असफलता की वजह से करण इस फिल्म पर काम शुरू करने में देरी कर रहे हैं। दरअसल कहा जा रहा है कि करण फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिर से काम कर रहे हैं, ताकि इस बार कोई कमी न रह जाए। रिपोर्ट्स की मानें को करण जौहर 'कलंक' से मिली प्रतिक्रिया को देखते हुए इस बार कदम इस कदर फूंक-फूंक कर चल रहे हैं कि कलाकारों के लिए उन्होंने वर्कशॉप तक का इंतज़ाम किया है। 'तख्त' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें मुगलों के समय की कहानी होगी। फिल्म के नाम से स्पष्ट है कि कहानी तख्त यानी सिंहासन की लड़ाई की होगी, जो दो भाइयों के बीच होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहानी अनिल कपूर, रणवीर सिंह और विकी कौशल की होगी, जिसमें करीना कपूर इन दोनों की बड़ी बहन होंगी और आलिया भट्ट और जाह्नवी दोनों भाइयों की प्रेमिका हो सकती हैं। फिल्म में भूमि पेडनेकर के रोल के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। फिल्म की कहानी शाहजहां और उनके बच्चे औरंगजेब और दारा शिकोह पर बेस्ड है। बताया गया है कि इस फिल्म में हर कोई अलग लुक में होगा। जैसे कि अनिल कपूर को अपना वजन बढ़ाना होगा, वहीं रणवीर और विकी कौशल को और भी पतला दिखना है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट के अलावा इसके सेट और लोकेशन पर काम किया जा रहा है। कहा गया है कि विज़ुअस इफेक्ट्स का काम फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ चलता रहेगा।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TdeIFd
via IFTTT

No comments:

Post a Comment