खान अपने प्यारे बेटे के साथ हमेशा ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने की कोशिश करती हैं। वह कई बार तैमूर को अपनी फिल्मों के सेट पर भी ले आती हैं। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि वह अपने काम के कारण तैमूर को कम वक्त दे पाती हैं। हालांकि वह यह कोशिश करती हैं कि तैमूर को उनकी कमी न खले। हाल में करीना का एक विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह तैमूर से पर बात करती नजर आ रही हैं। बता दें कि करीना मुंबई में शूटिंग के लिए आई हुई हैं जबकि तैमूर इस समय सैफ के साथ लंदन में है। यह विडियो टीवी के डांस रिऐलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के सेट का है जिसमें करीना कपूर जज के रूप में नजर आ रही हैं। विडियो में करीना ऑरेंज कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं। इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना की अब अगली फिल्म 'गुड न्यूज' आएगी जिसमें वह अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा करीना इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' और करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2GZsGWf
via IFTTT
No comments:
Post a Comment