मल्टीस्टारर और मच अवेटेड फिल्म 'साहो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ऐक्शन पैक्ड ट्रेलर में प्रभास जबरदस्त स्टंट करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में हॉलिवुड की टक्कर का VFX वर्क देखने को मिल रहा है। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म ऐक्शन, स्टंट और सस्पेंस से भरपूर है। इसके साथ ही प्रभास और श्रद्धा कपूर का रोमांस भी फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है। उड़ती कारें, तेज रफ्तार से भागती बाइक, बमबारी, कार चेजिंग और ऐक्शन के तमाम सीन ऐसे हैं जो बॉलिवुड में पहले कम ही देखने को मिल हैं। ट्रेलर में इस्तेमाल किया गया बैकग्राउंड स्कोर ऐक्शन सीक्वंस से काफी मैच करता है। फिल्म के फाइट सीन बेहद इम्प्रेस कर रहे हैं। प्रभास के अलावा श्रद्धा भी पहली बार इस तरह ऐक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। इससे पहले उन्होंने 'बागी' में फाइट सीक्वंस किए थे। प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा जैकी श्रॉफ, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, नील नितिन मुकेश और बाकी कलाकारों का लुक काफी स्टाइलिश और शानदार लग रहा है। डायरेक्टर सुजीत की यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में 30 अगस्त 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2GXTzde
via IFTTT
No comments:
Post a Comment