मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलिवुड के हॉटेस्ट कपल बन चुके हैं। दोनों ने भले ही अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी खुलकर न कहा हो, लेकिन जिस तरह से दोनों हर जगह साथ-साथ नजर आते हैं, वह काफी कुछ कहता है। अर्जुन मलाइका को लेकर काफी पजेसिव हैं। यह हाल ही में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के दौरान देखने को मिला। इस फेस्टिवल के लिए अर्जुन ने पोलो नेक टी और सूट पहना था, जबकि मलाइका ने डीप नेकलाइन वाला एक रेड गाउन पहना था। बेशक मलाइका काफी हॉट लग रहीं थी। ऐसे में जाहिर है कि हर किसी की नजर उनपर ही थम जाती। शो के होस्ट और ऐक्टर करण टैकर की नजरें भी मलाइका पर ठहर गईं। करण ने मलाइका के साथ बात करनी शुरू कर दी और तारीफ करते हुए कहा कि 20 घंटे का फ्लाइट का सफर करने के बाद भी वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस पर मलाइका शरमा गईं और अर्जुन कभी करण तो कभी मलाइका को देखते रहे। अर्जुन को जब लगा कि करण मलाइका के साथ फ्लर्ट करने पर उतर आए हैं तो उन्होंने करण से माइक ले लिया और कहा, 'बेटा, वहां पीछे एक लेडी बैठी हैं। जाओ और उनके साथ फ्लर्ट करो।' देखिए विडियो: इसके बाद तो वहां ठहाकों की आवाज गूंजने लगी। वैसे फिल्म फेस्टिवल में पहुंचने के बाद से ही अर्जुन मलाइका को लोगों से बचाने में जुट गए थे। एक परफेक्ट बॉयफ्रेंड का रोल प्ले करते हुए अर्जुन ने मलाइका को सुरक्षित उस फेस्टिवल वेन्यू तक पहुंचाया और उन्हीं के बराबर में बैठ गए। अब तो सिर्फ इस बात का इंतजार है कि मलाइका और अर्जुन कब शादी के बंधन में बंधेंगे। वैसे एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था कि उन्हें फिलहाल शादी की कोई जल्दी नहीं है। फिलहाल वे अपने रोमांटिक फेस को इंजॉय करना चाहते हैं। बात करें अर्जुन की फिल्मों की, तो वह हाल ही में 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' में नजर आए थे। जल्द ही वह 'संदीप और पिंकी फरार' व 'पानीपत' में नजर आएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2MLrXf7
via IFTTT
No comments:
Post a Comment