Sunday, August 18, 2019

विडियो: जब टाइगर श्रॉफ ने उठाया 200 किलोग्राम का वजन

बॉलिवुड में को सबसे फिट ऐक्टर्स में से माना जाता है। टाइगर न केवल जिम करते हैं बल्कि वह मार्शल आर्ट और जिमनैस्टिक्स में भी पारंगत हैं। उनकी तस्वीरें और विडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल में टाइगर ने अपना ऐसा ही एक विडियो इंस्टागआाम पर शेयर किया है। रविवार को टाइगर ने एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह 200 किलोग्राम का वजन उठाते दिख रहे हैं। उन्होंने इस विडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'काफी समय हो गया जबकि मैंने इस हद तक पुश किया है, 200 किलोग्राम। हाई स्कूल के दिनों में यह काफी हल्का लगता था। ऑनली ह्यूमन।' इस विडियो पर कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने कॉमेंट किया। ईशान खट्टर ने इस विडियो पर कॉमेंट करते हुए टाइगर को 'सुपर ह्यूमन' बता दिया। टाइगर के इस विडियो पर लगातार व्यूज बढ़ते जा रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने कॉमेंट किया, 'बाप रे!' इसके अलावा कुणाल खेमू और डैनी के बेटे रिनजिंग ने भी किस वाले स्माइली के साथ कॉमेंट किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर इस समय अपनी अगली फिल्म '' के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस ऐक्शन फिल्म में उनके साथ और मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2H9jONO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment