Tuesday, August 3, 2021

प्रियंका चोपड़ा के पास लंदन पहुंचे निक जोनस, ऐसे छलका प्यार जैसे बरसों बाद मिलें हो

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। तस्वीर में प्रियंका, निक ( and Viral) को प्यार से गले लगाती नजर आ रही हैं। दरअसल, प्रियंका और निक की यह फोटो इसलिए भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, क्योंकि दोनों काफी समय बाद साथ में नजर आ रहे हैं। प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिटाडेल' की शूटिंग की वजह से लंदन में रह रही हैं। वहीं निक अमेरिका में अपने घर में रह रहे हैं। दोनों स्टार्स की तस्वीर देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि जैसा दोनों बरसों बाद मिलें हैं। प्रियंका और निक के फैन्स दोनों स्टार्स को साथ में देखकर काफी ज्यादा खुश हैं और सोशल मीडिया के जरिए प्यार लुटा रहे हैं। निक को गले लगाते हुए प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीर प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ तस्वीर शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। प्रियंका ने लिखा,'ये मेरा घर है।' प्रियंका इस फोटो में निक को बड़े ही प्यार से गले लगाती नजर आ रही हैं। साथ ही दोनों सुकून के पल साथ में बिताते नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक की तस्वीर पर यूजर्स लुटा रहे हैं प्यार प्रियंका ने कुछ घंटे पहले ही निक के साथ तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। सबसे मजेदार बात यह है कि शेयर के कुछ घंटे के अंदर ही तस्वीर पर 14 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। प्रियंका और निक की फोटो पर फैन्स भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'काफी लंबे समय से आप दोनों साथ नहीं थे, वह आपके पास वापस आ गया है। अब इस खास पल को प्यार और खुशी से भर दीजिए। वह आपका घर है क्योंकि आप उसकी घर हैं। प्यार को प्यार करो निक और प्रियंका।' एक दूसरे यूजर ने लिखा,'निक और प्रियंका की इस प्यारी सी तस्वीर ने मेरा दिन बना दिया। सभी चीजों के लिए मेरे माता- पिता को बहुत- बहुत धन्यवाद।' निक जोनस अपने भाई के साथ पहुंचे सोना रेस्तरां निक हाल ही अपने भाई केविन जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा के नए रेस्तरां 'सोना' पहुंचे थे। जहां से निक की कई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। रेस्ट्रॉटर मनीष के. गोयल ने निक और उनके भाई केविन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, सोना न्यूयार्क में धमाल मचाएगा? साथ ही निक और उनके भाई केविन को धन्यवाद दिया कि वह रेस्तरां में आए। जैसा हमने सोचा था सोना अपने स्वादिष्ट खानों की वजह से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब होगी। एक ही इंसान इस खास पल में नहीं है और वह आप हैं प्रियंका चोपड़ा।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3jnXPVA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment