Sunday, August 8, 2021

मलाइका अरोड़ा से कमाई की तुलना पर भड़के अर्जुन कपूर, बोले- दुखद और शर्मनाक है

ऐक्टर () अपनी फिल्मों से ज्यादा () के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खबरों में रहते हैं। अर्जुन और मलाइका के अफेयर के चर्चे तो सुर्खियों में रहते ही हैं। हालांकि कुछ खबरें ऐसी भी लिखी जाती हैं जो शायद उन्हें पसंद नहीं आती हैं। ऐसी ही एक खबर पर अर्जुन कपूर भड़क गए हैं जिसमें उनकी और मलाइका अरोड़ा की कमाई की तुलना की गई है। अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस बात पर नाराजगी जताते हुए लिखा, 'यह काफी दुखद और शर्मनाक है कि 2021 में भी ऐसी हेडलाइंस बनाई जा रही हैं। बिल्कुल, वह अच्छा कमाती हैं और यहां पहुंची हैं उसके लिए उन्होंने सालों तक काम किया है। इसकी तुलना किसी से नहीं होनी चाहिए, मुझसे भी नहीं।' एक हालिया इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के बारे में बात करते हुए कहा था, 'जिस तरह से एक महिलाा के तौर पर उन्होंने 20 साल की उम्र से अब तक काम करके जिंदगी में अपना रास्ता बनाया है और वह अपनी पर्सनैलिटी के साथ एक इंडिपेंडेंट वुमन हैं। मैंने कभी उन्हें शिकायत करते हुए नहीं देखा। मैंने कभी उन्हें निगेटिव नहीं देखा। मैंने कभी उन्हें चीजों के प्रति नजरिया बदलने की कोशिश करते हुए नहीं देखा। वह हमेशा सम्मान के साथ अपना काम करना पसंद करती हैं। मैं हर दिन उनसे कुछ न कुछ सीखता हूं।' वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर की इस साल 2 फिल्में 'संदीप और पिंकी फरार' और 'सरदार का ग्रैंडसन' ऑनलाइन रिलीज हुई हैं। अब अर्जुन कपूर की बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्में 'भूत पुलिस' और 'एक विलन रिटर्न्स' रिलीज होगीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TZVac4
via IFTTT

No comments:

Post a Comment