ऐक्ट्रेस () की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पॉर्न फिल्में बनाने के आरोप में उनके पति () की गिरफ्तारी होने के बाद अब शिल्पा और उनकी मां () पर करोड़ों रुपयों की ठगी का आरोप लगाया गया है। शिल्पा और उनकी मां पर इस मामले में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ () में शिल्पा और उनकी मां के खिलाफ 2 रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। इसमें कहा गया है कि शिल्पा और उनकी मां ने ऑयसिस स्लिमिंग स्किल सैलून ऐंड स्पा नाम से एक कंपनी खोली गई। इस कंपनी की फ्रैंचाइजी देने के नाम पर शिल्पा और उनकी मां ने करोड़ों रुपये वसूले मगर कोई फ्रैंचाइजी नहीं मिली। इस मामले में जून में रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला का आरोप है कि कंपनी के लोगों ने दो बार में उनसे करीब ढाई करोड़ रुपये वसूले थे। दोनों रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लखनऊ पुलिस ने एक महीने पहले शिल्पा की मां सुनंदा को नोटिस भी भेजा था। अब मामले की जांच के लिए लखनऊ पुलिस की टीम मुंबई पहुंच गई है। कहा जा रहा है कि मामले की जांच में संलिप्तता स्पष्ट होने पर शिल्पा और उनकी मां को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3xyxWHC
via IFTTT
No comments:
Post a Comment