Sunday, August 8, 2021

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस साल होगी शादी? इस ऐक्ट्रेस ने बताई अंदर की बात

स्टार (Ranbir Kapoor) और (Alia Bhatt) पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। इन दोनों के फैन्स अपने चहेते स्टार्स की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले 2 सालों से रणबीर और आलिया की शादी के कयास लगाए जा रहे हैं। अब माना जा रहा है कि इस साल दोनों शादी () कर सकते हैं। किसी और की तो नहीं कह सकते मगर ऐक्ट्रेस () को तो ऐसा ही लगता है। हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ से बात करते हुए कहा कि जहां तक उन्हें लगता है, रणबीर और आलिया इस साल शादी कर सकते हैं। लारा ने कहा, 'मुझे लगता है कि वे इस साल शादी कर सकते हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि वह पुरानी जेनरेशन की हो गई हैं और इसलिए उन्हें नहीं पता कि कौन कपल अभी डेट कर रहे हैं। लारा ने कहा कि कुछ कपल के बारे में उन्हें यह भी नहीं पता कि वे अब साथ में हैं भी या नहीं। बता दें कि रणबीर और आलिया 4 साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं। कहा जा रहा था कि दोनों पिछले साल शादी कर सकते थे मगर कोरोना वायरस के चलते इस शादी को टाल दिया गया। रणबीर ने अपने एक पिछले इंटरव्यू में कहा भी था कि अगर कोरोना वायरस नहीं आता तो वह शायद पहले ही आलिया से शादी कर चुके होते। जल्द ही रणबीर-आलिया की जोड़ी पहली बार अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलेगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/37yf80A
via IFTTT

No comments:

Post a Comment