Sunday, August 8, 2021

आइरा खान ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे की मां को किया बर्थडे विश, शेयर की प्यारी तस्वीर

बॉलिवुड ऐक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी () अपने बॉयफ्रेंड () के साथ रिलेशनशिप पर खुलकर बात करती नजर आती हैं। वह अक्सर उनके साथ की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया शेयर करती रहती हैं। अब आइरा खान ने नुपुर शिखारे की मां प्रीतम शिखारे (Pritam Shikhare) को जन्मदिन की बधाई दी है। आइरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें प्रीतम शिखारे अपने बेटे नुपुर शिखारे के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। आइरा खान ने इस तस्वीर के साथ दिल बनाते हुए हैपी बर्थडे लिखा है। वहीं, नुपुर शिखारे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां प्रीतम शिखारे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हैपी बर्थडे मम्मी, आई लव यू आई।' आइरा खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम से अपने बचपन की तस्वीर शेयर की थी। इस में वह अपनी दोस्त Danielle Pereira के साथ नजर आ रही है और दोनों कैमरे के सामने देखते हुए पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर में आइरा खान ने ब्लू टर्टल नैक स्वेटर पहना है और उनके गले में बीड्स वाला नेकलेस है। उन्होंने अपनी जीभ बाहर निकाली हुई है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'क्या आप ब्लॉक के सबसे कूल बच्चों से मिले हैं?' आइरा खान ने इस साल वैलेंटाइन डे अपने और नुपुर शिखारे के रिश्ते को ऑफिसल किया था। आइरा खान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नुपुर शिखारे के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'तुम्हारे साथ और तुमसे प्रॉमिस करना गर्व की बात है।' आइरा खान की इस पोस्ट के जवाब में नुपुर शिखारे ने उनको 'आई लव यू' लिखा था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3fIEbCX
via IFTTT

No comments:

Post a Comment