Thursday, December 3, 2020

कंगना रनौत को अकाली दल का लीगल नोटिस, बुजुर्ग दादी पर की थी अपमानजनक टिप्पणी

पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्मों के लिए नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर राजनीतिक बयानबाजी के लिए सुर्खियों में रहती हैं। हाल में कंगना रनौत ने में शामिल होने वाली बुजुर्ग दादी के बारे में एक फर्जी ट्वीट शेयर करते हुए काफी अपमानजनक बातें कही थीं। हालांकि इस फर्जी ट्वीट को कंगना ने डिलीट कर दिया लेकिन फिर भी कंगना की बयानबाजी को लेकर कई सारे सिलेब्रिटीज के बाद कांग्रेस, बीजेपी और जैसे राजनैतिक दलों ने भी सख्त आपत्ति दर्ज कराई है। अब इस मामले में शिरोमणि अकाली दल ने कंगना को एक भेजा है। यह भी पढ़ें: कंगना ने किसान आंदोलन में शामिल हुईं 90 साल की बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग की बिलकिस बानो बताते हुए लिखा था कि वह 100-100 रुपये में किसी भी आंदोलन में भाग लेने के लिए उपलब्ध रहती हैं। यह ट्वीट फर्जी था जिसे कंगना डिलीट तो कर दिया लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब लानत-मलानत हुई है। अब शिरोमणि अकाली दल ने कंगना के इस ट्वीट और उनकी भाषा पर सख्त आपत्ति दर्ज कराई है। अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया, 'हमने एक किसान की वृद्ध मां को 100 रुपये में उपलब्ध हो जाने वाले कंगना रनौत की अपमानजनक टिप्पणी के लिए उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। उनका ट्वीट किसानों को राष्ट्रविरोधी जैसा दिखाता है। हम कंगना से उनकी असंवेदनशील टिप्पणियों के लिए बिना शर्त माफी मांगे जाने की मांग करता हूं।' वैसे बता दें कि शिरोमणि अकाली दल से पहले बुजुर्ग दादी पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के एक वकील और दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी ने भी कंगना रनौत को लीगल नोटिस भेजकर माफी मांगे जाने की बात कही है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/36ErDZ7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment