मॉडल और ऐक्टर फिल्मों से ज्यादा अपनी खूबसूरती के कारण ज्यादा चर्चा में रहती हैं। एली अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल में एली ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जो उनकी पहली लाइव परफॉर्मेंस का है। इस वीडियो में एली की लाइव परफॉर्मेंस को भरपूर इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एली ने लिखा, 'साल 2013 जब मैंने बॉलिवुड में डेब्यू किया था। किसी अवॉर्ड शो में मेरी पहली लाइव परफॉर्मेंस। मैं इसके लिए बहुत एक्साइटेड थी कि फाइनली मैं वह काम कर रही हूं जिसे करने का सपना मैं अपने घर स्वीडन में देखा करती थी लेकिन मैं उससे ज्यादा नर्वस भी थी। पूरे आत्मविश्वास, मेहनत और लगन से सपने देखने की हिम्मत और एक अपने कम्फर्ट जोन से बाहर कदम रखने का एक बड़ा स्टेप लीजिए, हार मत मानिए चाहे जो हो जाए।' देखें, एली का यह वीडियो: बता दें कि एली ने साल 2013 फिल्म 'मिकी वायरस' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था जिसमें उनके साथ लीड रोल में मनीष पॉल थे। इसके बाद इसी साल टीवी रिऐलिटी शो बिग बॉस 7 में पार्टिसिपेट करने के बाद एली अवराम घर-घर में मशहूर हो गईं। एली ने कई रिऐलिटी शो में काम करने के अलावा किस किस को प्यार करूं, नाम शबाना, पोस्टर बॉयज, बाजार, फ्रॉड सैंया, जबरिया जोड़ी, मलंग जैसी फिल्मों में काम किया है। जल्द ही एली राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म 'रूही अफजा' में एक आइटम डांस करती नजर आएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mIymqo
via IFTTT
No comments:
Post a Comment