बॉलिवुड स्टार पर केवल उनकी पत्नी ही नहीं बल्कि उनके मरहूम फादर इन लॉ राजेश खन्ना और मदर इन लॉ भी काफी प्राउड फील करते हैं। अक्षय के परिवार के लोग जितना उन पर प्राउड फील करते हैं उतना ही अक्षय भी अपने परिवार के लोगों पर प्राउड फील करते हैं। हाल में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने यह जता भी दिया है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैडल पर अपनी मदर इन लॉ डिंपल कपाड़िया के लिए एक स्पेशल नोट लिखा है। दरअसल डिंपल की हॉलिवुड फिल्म '' रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म के डायरेक्टर ने एक बेहद खूबसूरत नोट डिंपल के लिए भेजा है। अक्षय ने इस नोट के साथ ही क्रिस्टोफर नोलन के साथ डिंपल की एक तस्वीर भी शेयर की है। अक्षय ने अपनी इस पोस्ट के साथ लिखा, 'ये है मेरा प्राउड सन इन लॉ मोमेंट। क्रिस्टोफर नोलन ने डिंपल कपाड़िया के लिए फिल्म के रिलीज होने पर एक खूबसूरत नोट लिखा है। अगर में उनकी (डिंपल) की जगह होता तो अपनी जगह से हिल भी नहीं पाता लेकिन टेनेट में स्क्रीन पर काम करते हुए उनका जादू देखा। मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता, आप पर गर्व है मां।' बता दें फिल्म 'टेनेट' 4 दिसंबर को ही भारत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हालांकि ब्रिटेन में यह फिल्म 26 अगस्त को और यूएस में यह फिल्म 3 सितंबर को ही रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को वर्ल्ड वाइड काफी तारीफ मिल रही है। डिंपल कपाड़िया के अलावा फिल्म में जॉन डेविड वॉशिंगटन, रॉबर्ट पैटिसन और एलिजाबेथ डेबिकी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3lJE9e6
via IFTTT
No comments:
Post a Comment