
बॉलिवुड में आज जिस मुकाम पर हैं, वहां उन्होंने पहुंचाने वाली फिल्म है ''। 1989 में आई इस फिल्म ने सलमान को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। लड़कियों के दिल में अब सलमान ही सलमान थे। इस फिल्म से सलमान और ऐक्ट्रेस भाग्यश्री बॉलिवुड में अचानक से एक बड़े मुकाम पर थे। सलमान खान ने अपने फैंस को दोबारा 'मैंने प्यार किया' की याद दिला दी है। इसके लिए उन्होंने एक विडियो शेयर किया है जिसमें 'तब और अब' का प्यार उन्होंने सामने रखा है। दरअसल, कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन है और सभी फिल्मी हस्तियां भी घरों में कैद हैं। ऐसे में सभी कुछ न कुछ नया प्रयोग कर रहे हैं। सलमान ने यह प्रयोग 'मैंने प्यार किया है' के साथ किया है। सलमान ने आज के माहौल में एक मस्ती से भरपूर विडियो बनाने की कोशिश की है। शायद उनका मकसद आज के प्यार को जताने का कम बल्कि इस तनावपूर्ण माहौल में लोगों को मुस्कुराने की वजह देना अधिक रहा है। तब ऐसी थी कहानी विडियो में भाग्यश्री एक शीशे पर अपने प्यार के प्रतीक चुंबन को छोड़ जाती हैं और कहती हैं प्रेम तुम्हारे सवालों का जवाब शायद मैं नहीं हूं। प्यार के निशानी को अपने हाथों से मिटा देना। मैं हिम्मत नहीं जुटा पाई....। ये तब की कहानी है। गंभीर है...इमोशन है और इसमें प्यार है। इस बार की कहानी अलग है अब आइए, अब की कहानी पर। इस कहानी में सेट वही है। चुंबन प्रतीक रूप में वहीं मौजूद है। बस सलमान अब नए रूप में आते हैं। अंदाज आने का वही है। बस उस समय वह इमोशन मे खो गए थे, इस बार वह उसे रूमाल से मिटा देते हैं और फिर चलते बनते हैं। इस माहौल में हंसी जरूरी है इस विडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यह विडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। आज के समय में इस तरह के विडियो लोग चाहते भी हैं जो कुछ पल के लिए ही सही मुस्कुराने की वजह दें। बेवजह ही सही हंसने को मजबूर करें।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3eboXDY
via IFTTT
No comments:
Post a Comment